Skip to main content

Balod Times

बालोद पुलिस का एक्शन: ‘मिशन नवचेतना’ के तहत अवैध शराब पर शिकंजा, 151 वाहन चालकों का काटा चालान

बालोद टाइम्स

बालोद। जिले में नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए बालोद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “मिशन नवचेतना” के अंतर्गत अवैध शराब और यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

अवैध शराब बिक्री और सेवन पर कसा शिकंजा

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 03 प्रकरणों में कानूनी कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन: थाना लोहारा और थाना राजहरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वालों पर गाज गिरी।

अवैध शराब बिक्री: थाना गुंडरदेही में अवैध शराब बिक्री के इरादे से रखे आरोपी के पास से 11 पौवा देशी प्लेन और 21 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,980) तथा एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹20,000) जब्त की गई।

सड़क सुरक्षा: 151 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को सुचारू बनाने के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान:

बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दस्तावेज की कमी और नियम तोड़ने वाले कुल 151 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चालानी कार्रवाई के माध्यम से कुल ₹43,900 का समन शुल्क वसूला गया|

📢 बालोद पुलिस की आमजन से अपील

बालोद पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की है:

यातायात नियम: वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, ओवरस्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव से बचें।

नाबालिगों पर रोक: अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न दें।

गोपनीय सूचना दें: अवैध शराब या नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!