बालोद टाइम्स
बालोद जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर जिले भर से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने रैली निकाली और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छात्रों की मुख्य मांगे
छात्रों की मुख्य मांगों में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के पीड़ितों को मुआवजा देने, छत्तीसगढ़ में आउटसोर्सिंग बंद करने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने जैसी अहम मांगें शामिल हैं।


