Balod Times

ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद शहर की हुई महत्वपूर्ण बैठक, एसआईआर को लेकर हुई चर्चा

बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद शहर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसआईआर को लेकर चर्चा की गई। कार्यवाहक अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि सभी बीएलए अपने अपने बूथ में सक्रियता के साथ एएसडी सूची का पुनरावलोकन करें। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु दावा आपत्ति में पात्र मतदाताओं की मदद करें। जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कांग्रेसजनों को छूटे हुए पात्र मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाने, मृत और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरवाने में बीएलओ का सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा बालोद नगर में पोलिंग बूथों के पुनर्गठन पर भी संगठनात्मक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री कृष्ण दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यज्ञदेव पटेल, प्रेमचंद क्षीर सागर, अनिल यादव, विनोद बंटी शर्मा, कसीमुद्दीन कुरैशी, सतीश यादव, सुनील मालेकर, निर्देश पटेल, दिनेश्वर साहू, मनोज ठाकुर, सत्यम जैन, रीता सोनी, चमेली साहू, किरण चंद्रहास साहू, नारायण साहू, सुमित शर्मा, ललित कांवरे, जितेन्द्र साहू, अंगद साहू, संतोष चौधरी, रोहित सागर, देवेन साहू, गुलाम मोइनुद्दीन, अनीश खान, सुनील मंडावी एवं भूपत साहू सहित शहर के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!