Balod Times

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में बालोद में अर्धनग्न प्रदर्शन, देखे विडिओ

बालोद
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में आज बालोद में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की आवाज को दबाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि वे लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रतिनिधि वैभव साहू, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आंचल साहू, पार्षद सुमित शर्मा, एनएसयूआई नेता देवेंद्र साहू, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष लक्की सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पारकर, प्रवीण साहू, तमेश साहू, फुलेश्वर साहू, राहुल निषाद, फैज अली, अंकुश देवांगन, हिमांशु मृत्युंजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!