Balod Times

राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला में मुख्यमंत्री से प्रतिभा ने की भेंट, 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण का मिला आश्वासन

बालोद। राजा राव पठार में आयोजित भव्य आदिवासी वीर मेला में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। सम्मेलन के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने राजा राव पठार पहुँचकर मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या, सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और आयोजनों को ध्यान में रखते हुए 1000 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की मांग रखी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य बहुत जल्द स्वीकृत कर पूर्ण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक संस्थाओं को एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!