बालोद टाइम्स
बालोद (छत्तीसगढ़)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल पर तथाकथित “शुद्धिकरण” अनुष्ठान किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने मोर्चा खोल दिया है। इस कृत्य को भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर सीधा हमला बताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बालोद में ‘संविधान सम्मान मार्च’ का आयोजन किया गया और सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन के तहत कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया।
“व्यक्ति का नहीं, पूरे वंचित समाज का अपमान”
आंदोलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं है, बल्कि देश के उन करोड़ों वंचित, शोषित और सामाजिक न्याय में आस्था रखने वाले नागरिकों की भावनाओं पर कुठाराघात है।
चंद्रेश हिरवानी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस बालोद): “भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठन लगातार जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। हल्द्वानी की घटना उसी संकीर्ण मानसिकता का नतीजा है, जो संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को कमजोर करना चाहती है।”
कृष्णा दुबे (पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस बालोद): “हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान देता है। सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। भाजपा असल मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रपंच रच रही है।”
कांग्रेस का संदेश: नफरत नहीं, भाईचारा और समानता
कांग्रेसजनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश नफरत से नहीं, बल्कि भाईचारे, समानता और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
सत्याग्रह में ये प्रमुख नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
सत्याग्रह आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए:
वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी: पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, प्रदेश प्रतिनिधि संजय चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संजय बारले, पूरण लाल साहू, महामंत्री भोजराज साहू, युवराज साहू, रवि जायसवाल।
ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष: रत्तीराम कोसमा, अंचल प्रकाश साहू, नरेंद्र सिन्हा, कचरू साहू, जीवन बंदे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, कमलेश श्रीवास्तव, जीवराखन साहू, दीनाराम चेलक, दाऊद खान, भूपेश नायक, प्रमोद दुबे।
जनप्रतिनिधि व युवा नेता: नेता प्रतिपक्ष कासिमुद्दीन कुरैशी, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, रीता सोनी, युवा कांग्रेस नेता प्रशांत बोकडे, साजन पटेल, दुर्गुराम सिन्हा, हंसमुख टुवानी, रोहित सागर, दामेश्वर देशमुख, चमेली साहू, प्रियंका चोपड़ा, विजय जोगदंड, लक्ष्मण शर्मा, श्रीनिवास राव, सन्नी जायसवाल, भूपेश सोनकर, फैज अली, कान्हा साहू, फरहान खान, आशीष श्रीवास्तव, जीवन उमनायक, राहुल सरकार, सुमित यादव, सुनील मंडावी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


