Balod Times

सलोनी में बन रहा शीतला माता मंदिर में ज्योति कक्ष का निर्माण, समाज सेवी राजेश कुमार सिन्हा ने किया 21 हजार रुपए का दान

बालोद। बालोद जिला के गुंण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सलोनी में ग्रामवासी, कर्मचारी प्रकोष्ठ और समाजसेवी के द्वारा अनुमानित 5 लाख 50 हजार रुपए के लागत से शीतला मंदिर के ऊपर ज्योति कक्ष निर्माण हो रहा हैग्रामीणों ने बताया सिर्राभांठा निवासी समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा उक्त निर्माण हेतु ₹21000 की राशि प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि बालोद जिला में बहुचर्चित उक्त समाज सेवी प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने लगभग 40 ग्राम को स्टील के थाली और गिलास उपलब्ध करा चुके हैं। कई ग्रामों में शीतला मंदिर प्रांगण में अपना दान स्वरूप अपना सहयोग लगातार दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ, 64 योगिनी मंदिर के संचालक नाड़ी वैदराज बीरेन्द्र देशमुख ने भी 21 हजार की राशि सहयोग प्रदान किए हैं। उक्त निर्माण में ग्रामीण कर्मचारी प्रकोष्ठ ने भी बहुत अच्छा सहयोग प्रदान किया है एवं ग्राम वासियों ने भी अच्छा सहयोग प्रदान किए हैं। ग्रामीणों ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। विजय साहू , गजाधर सिंह पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिक वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि डोमन पड़ोटी, ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष भूपत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष लेखनाथ साहू, उपाध्यक्ष बालकिशन साहू, सचिव आनंद ठाकुर, पूर्व सरपंच टामेश्वर सिन्हा, सदस्य बीजे राम यादव, भरत सिन्हा, कुशल साहू बाबूलाल ठाकुर, ढाल सिंह साहू आदि मन्दिर में ज्योति कक्ष निर्माण करवा रहे हैं। समाज सेवी राजेश सिन्हा के प्रतिनिधि मंडल के रूप में मंदिर स्थल पहुंचे राजेश कुमार सिन्हा के भाई खिलावन सिन्हा,बलराम सिन्हा, अमृतानंद सिन्हा, रूपचंद जैन का उनके दान और योगदान के लिए सलोनी के ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!