Skip to main content

Balod Times

सुरेगांव पुलिस की ईमानदारी की मिसाल: रास्ते में मिले 60,500 रुपये ढूंढकर असली मालिक को सौंपे

बालोद टाइम्स 

बालोद / सुरेगांव:

सुरेगांव पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को ड्यूटी के दौरान थाना सुरेगांव प्रभारी सुरेंद्र दुबे, आरक्षक अरविंद दोहरे एवं आरक्षक वरुण कुर्रे को आईटीआई (ITI) सुरेगांव के पास मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत में 60,500 रुपये नगद मिले।

​पैसे मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नगदी के असली मालिक की पतासाजी शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि यह राशि ग्राम खुर्सीपार (थाना बालोद) निवासी टूमन लाल निर्मलकर की है, जो कहीं आते-जाते समय गिर गई थी।

​मामले की पुष्टि होने के बाद टूमन लाल निर्मलकर को तत्काल थाना सुरेगांव बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें उनकी पूरी रकम 60,500 रुपये सकुशल सुपुर्द कर दी गई।

​अपनी खोई हुई मेहनत की कमाई वापस पाकर टूमन लाल ने बेहद खुशी जताई और थाना प्रभारी नरेन्द्र दुबे व उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सुरेगांव पुलिस की इस सह्रदयता और ईमानदारी की जमकर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!