Balod Times

इंस्टाग्राम पर कंवर समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक बात,नाराज समाज के लोगों ने की थाने में शिकायत

बालोद। कोरबा जिले के युवक के द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो बनाकर कंवर समाज को कौरवों और कर्ण से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उनके द्वारा समाज को अभद्र गाली देते हुए अपमानित किया गया है। उक्त वीडियो सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सभी जिले के आदिवासी कंवर पैकरा समाज विरोध पर उतर आया है। इस संबंध में गुण्डरदेही परिक्षेत्र के सामाजिक जनों ने थाना पहुंचकर इस पर आपत्ति जताते हुए इंस्टाग्राम पर कंवर समाज के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले शेखर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि 4 दिसंबर को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेखर सिंह रात्रे, जो कि निलंबित फॉरेस्ट गार्ड बाकी मोंगरा जिला कोरबा पता बाकी मोंगरा का रहने वाला है, उनके द्वारा कंवर समाज के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से अभद्र आपत्तिजनक और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। उनकी इस पोस्ट से न केवल समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है बल्कि सामाजिक वैमनस्यता फैलने की आशंका उत्पन्न हो रही है। आवेदन में शेखर सिंह से जुड़े उनके सोशल मीडिया के अकाउंट और लिंक की जानकारी भी पुलिस को दी गई है और उसके खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 ए और बीएनएस की धारा 196, 352, 353 ( 2) तथा अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है. आवेदन देने के लिए गुण्डरदेही थाने में प्रमुख रूप से केश कुमार ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर, डोमार सिंह ठाकुर, पुरेंद्र चंद्रवंशी,डोमार सिंह चंद्रवंशी, ईशा राम कंवर,अशोक कुमार ठाकुर, होरी लाल ठाकुर,मोहन कंवर,अशोक कुमार चंद्रवंशी,पिंटू दूधकौरव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!