Balod Times

गलत प्रश्नपत्र वितरण से परीक्षा रद्द की मांग, छात्रों ने कुलपति को सौंपा आवेदन

बालोद। शासकीय धनीराम सिंह पी.जी. महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के मामले में पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम आवेदन प्रस्तुत किया है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 16 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक परीक्षा (विषय – PSVAG-07) में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को गलत प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। इस त्रुटि के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे मानसिक रूप से भी प्रभावित हुए।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि उक्त विषय की परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि सभी विद्यार्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
इस आवेदन में यश कुमार सोरी सहित अन्य छात्रों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!