अर्जुंदा (बालोद)। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में सिद्धपीठ मां बगदाई के पावन प्रांगण में आयोजित “अखंड राम नाम सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलन एवं मां बगदाई की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक श्री निषाद ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंदनबिरही में अखंड राम नाम सप्ताह का आयोजन पिछले 100 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और आस्था का विषय है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस परंपरा को जीवित रखने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि “श्री राम जय राम जय जय राम” के सामूहिक जाप और रामचरितमानस के पाठ की यह परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है। सात दिनों तक निरंतर चलने वाला यह कीर्तन आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करता है तथा समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता है। यह सदियों पुरानी परंपरा क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय मुख्यमंत्री जी के दामाद श्री तिमिरेन्दू कंवर, श्री शेखर कंवर, श्री नरसिंग दास भूतड़ा, श्री महेश भूतड़ा, श्री जीवन बंदे (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा), सागर साहू, जितेंद्र यादव, मुंजनू साहू, दिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

