संजारी-बालोद।
गत दिवस ग्राम अमलीडीह में स्व. बंशीलाल भारद्वाज हाई स्कूल के पास सी.सी. रोड निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राकेश यादव जनसेवक, संजारी-बालोद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भूमि पूजन के साथ ही विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे —
जनपद सदस्य श्रीमती महेश्वरी ठाकुर, सरपंच खेरथाडीह श्री विनोद कोर्राम, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री छगन बुंदेल, वरिष्ठ ग्रामीण हीरालाल कुरेटी।
पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति:
मंशाराम जी, कल्याण कोमरे, प्यारी बाई, मस्तराम कुरेटी, बिदेशी राम, भिएमादेव, झुमुक लाल पटेल, श्रीमती श्वेता मिश्रा, के. ठाकुर सर, रुतन ठाकुर, स्मृति अग्रवाल, जीवन लाल कोटेन्द्र, उदय सिंह कोलियारे, ग्रामीण कोटवार फ़त्तू लाल कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह सी.सी. रोड निर्माण गांव के आवागमन, सुरक्षा और विकास को मजबूती देगा तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

