बालोद। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लोगों को नववर्ष हेतु-सड़क सुरक्षा संदेश के साथ-साथ आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि नया साल खुशियों भरा हो, सड़क दुर्घटना रहित हो। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर लौटें। जश्न मनाइए, लेकिन शराब पीकर वाहन न चलाइए। आपकी एक गलती, किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकती है। तेज़ रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफ़र अपनाएँ। हेलमेट व सीट बेल्ट नए साल का संकल्प। ये आदतें आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखेंगी। मोबाइल से दूरी, सड़क पर पूरी नजर, ध्यान भटका तो दुर्घटना पक्की है। सड़क पर सावधानी सावधानी ही सबसे से बड़ा उपहार है। नया साल, नई सोच, सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की।


