बालोद। खेल जगत में बालोद जिले की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। विभिन्न राष्ट्रीय और महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों को साझा किया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में अनीता शिंदे का शानदार प्रदर्शन
चंडीगढ़ में 05 से 10 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच अनीता शिंदे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।
खेलो इंडिया महिला लीग में जीते पदक
अनीता शिंदे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
कुमारी निकिता ने खेलो इंडिया महिला लीग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
कुमारी हेमा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
मोनिका ध्रुव बनीं बेस्ट महिला खिलाड़ी
वहीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया।
कलेक्टर ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
उपलब्धि के बाद खिलाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मिले और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा और खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
खिलाड़ियों ने बताया कि 26 से 29 मार्च तक रायपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए दल्ली राजहरा के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें
कुमारी निकिता, कुमारी मोनिका, कुमारी किरण पोटाई, कुमारी आशा गोंड और सौरभ कुमार शामिल हैं।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर बालोद जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

