Skip to main content

Balod Times

बालोद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ढाबों पर रेड से खुली अवैध शराब की पोल, नशेड़ियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

बालोद टाइम्स 

​बालोद। जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुरूर माया शर्मा के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस और थाना पुरूर की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ढाबों पर एक साथ छापेमारी की।

​साहू और हाईवे ढाबा से अवैध शराब जब्त

थाना पुरूर पुलिस ने एनएच-30 स्थित साहू ढाबा (ग्राम पुरूर) में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की। इस मामले में आरोपी जगत राम साहू (28 वर्ष, निवासी कुम्हारखान) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, ग्राम बिटोडा स्थित हाईवे ढाबा परिसर में बिक्री के लिए रखी गई देशी मदिरा जब्त कर आरोपी शुभम सालुंके (25 वर्ष, निवासी बिटोडा) को दबोचा गया।

​ड्रंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर 49 केस दर्ज

अवैध शराब के खिलाफ एक्शन के साथ-साथ बालोद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 चालकों के खिलाफ धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 49 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मुकेश सिंह, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, सूबेदार अखिलेश सिंह, निरीक्षक सोन सिंह सोरी, उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, पीएसआई चित्ररेखा खांडे, सउनि अनिल राजपूत, अजित महोबिया, लता तिवारी और देवकुमारी की विशेष भूमिका रही।

​पुलिस की अपील: बालोद पुलिस ने नागरिकों और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अवैध शराब के भंडारण, बिक्री या सेवन से दूर रहें। नशे में गाड़ी चलाने से बचें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि ऐसी सख्त कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!