बालोद टाइम्स
बालोद। जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालोद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कोरगुड़ा में छापेमारी कर अवैध रूप से देशी शराब बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चौहान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में 13 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोरगुड़ा निवासी सुदामाराम देवांगन अपने घर के सामने स्थित दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

7.2 लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस ने आरोपी की दुकान की तलाशी ली, जहां एक सफेद रंग की बोरी में 40 नग पौवा (सवा शेरा प्लेन देशी मदिरा) रखी मिली।
- कुल शराब की मात्रा: 7.200 बल्क लीटर
- अनुमानित कीमत: ₹3,200
पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी सुदामाराम पिता बोलूराम देवांगन (उम्र 58 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 429/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बालोद पुलिस का स्पष्ट संदेश:
जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यवाही में शामिल टीम
इस सफल कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक आशमा कुर्रे, आरक्षक संजय सोनी (339), बनवाली साहू (1948), भूपेश साहू (457) एवं रवि साहू (129) की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।


