Balod Times

भाजपा नेता यशवंत जैन को मिला बस्तर संभाग का दायित्व, अभिषेक शुक्ला बनाए गए बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर मुख्यालय प्रभारी एवं संभाग प्रभारी सहप्रभारियो की नियुक्ति की है। जिसमे बालोद जिला के कद्दावर नेता भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को संगठन की दृष्टि से बस्तर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला को बिलासपुर संभाग सहप्रभारी बनाया गया है। बालोद जिले से दोनों नेताओं की नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्त्व का भाजपा जिला के नेताओ ने आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में यशवंत जैन कांकेर जिला संगठन के प्रभारी रहते हुए कांकेर में संगठन को मजबूती देने अथक परिश्रम किए थे। जिसके परिणाम स्वरूप कांकेर जिले में भाजपा ने सभी चुनावो में अपनी बढ़त बनाई थी। कुशल रणनीतिकार एवं संगठन को बारीकी से समझने वाले यशवंत जैन पूर्व में भी संगठन के विभिन्न दायित्त्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके है। बालोद जिला से दोनो अनुभवी नेताओ की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, कुमारी बाई साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, लेखराम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, ठाकुरराम चंद्राकर, कौशल साहू, टीनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, कांति सोनेश्वरी, सोमेश सोरी, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, श्रीमती पूजा यादव, निशा योगी, चंद्रलता साहू, हरीश कटझरे , मनीष झा, जितेंद्र साहू, विनोद जैन, कमल पम्पालिया, मंडल अध्यक्ष गण कुसुम शर्मा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, विवेक वैष्णव, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, प्रकाश सिन्हा, योगेंद्र गांधी सिन्हा, सुरेश साहू, उत्तरा घरेन्द्र, रूपेश नायक, युवराज मार्कण्डेय, कुलदीप साहू, जीतू गुप्ता, रामेश्वर साहू, आनंद शर्मा, खेमलाल देवांगन, तुकेश्वर पांडेय सहित जिले के अनेक नेताओ कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!