Skip to main content

Balod Times

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने निवास पहुंचकर दी बधाई

बालोद टाइम्स

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के सफलतापूर्व 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बालोद स्थित उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, संजारी बालोद के जनसेवक राकेश यादव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती और जनसेवा को मिलेगी नई गति

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने यशवंत जैन के 1 वर्ष के सफल कार्यकाल की सराहना की। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में जनसेवा के कार्यों को एक नई गति मिलेगी।

दिग्गज पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, नगर पालिका परिषद बालोद के एल्डरमैन रवि पांडे, संतोष कौशिक, जागेश्वर ढीमर, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, भाजयुमो शहर अध्यक्ष राहुल सोनी, महामंत्री कमल बजाज, उपाध्यक्ष मनीष माधवानी, राज सोनी, टेशांत देशमुख और भूपेंद्र अग्रवाल सहित भाजपा व युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ईश्वर से यशवंत जैन के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी प्रकार संगठन व जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!