Balod Times

रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमेन तोमन साहु की शिकायत के बाद नप गए जिला स्वास्थ अधिकारी सूर्यवंशी

बालोद __ बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है जहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी को उनके पद से हटाकर उन्हें जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया है,,,, लगातार जिला स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत की जा रही थी इस मामले को बालोद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन तोमन साहू ने प्रमुखता से उठाया था इस बात की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से भी की थी कि जिले में स्वास्थ्य अधिकारी के कारण स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से लचर हो चुका है लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है ,,,मामले में तोमन साहु ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता की शिकायतें आ रही थी,,, जिसको लेकर जिला पंचायत की सामान्य सभा में मुद्दा उठाया गया था,, , जिसपर जांच बैठाने को कहा गया था एवं सुशासन त्यौहार के दौरान मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी इस विषय को संज्ञान में लाया गया था जिसके चलते ही स्वास्थ्य विभाग में सर्जरी हुई है , आगे भी जनता की इस प्रकार की शिकायत पाए जाने पर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा जनहित के मुद्दों पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी ,,, स्वास्थ सुविधा बेहतर किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!