Skip to main content

Balod Times

उड़ीसा से बालोद गांजा तस्करी का पर्दाफाश : मोटरसाइकिल की डिग्गी में छिपाकर ला रहे थे 4 किलो से अधिक गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

बालोद | बालोद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से बालोद की ओर गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.082 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

 

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

 

दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 19 BA 6418 से उड़ीसा की ओर से चारामा होते हुए बालोद की तरफ अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु थाना बालोद पुलिस द्वारा ग्राम नर्रा स्थित रानीमांई मंदिर के पास एमसीपी लगाकर चेकिंग शुरू की गई।

डिग्गी में छिपा था गांजा, चार पैकेट बरामद

चेकिंग के दौरान बताई गई मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महेंद्र कुंजाम (25 वर्ष), जितेंद्र निषाद (24 वर्ष) एवं नोमेंद्र रजक (19 वर्ष) — तीनों निवासी जैसाकर्रा, थाना चारामा, जिला कांकेर बताया।मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे चार पैकेट गांजा बरामद किए गए। तौल करने पर गांजा का कुल वजन 4.082 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जप्त

 

आरोपियों के कब्जे से रेडमी, रियलमी और ओप्पो कंपनी के तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो CG 19 BA 6418 (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) भी जप्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 2 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज

उक्त कार्रवाई के बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तीनों आरोपियों को दिनांक 30.01.2026 की रात्रि 22:35, 22:42 एवं 22:48 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 31.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस सफल रेड कार्रवाई में थाना बालोद के निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी, 118 दीपक शर्मा, 468 डिगेश्वर पटेल एवं 457 भूपेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

महेंद्र कुंजाम पिता हीरालाल कुंजाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी जैसाकर्रा पथरीपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर।
जितेंद्र निषाद पिता पल्टूराम निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी जैसाकर्रा आवासपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर।
नोमेंद्र रजक पिता नारद रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी जैसाकर्रा पथरीपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!