बालोद टाइम्स
बालोद / गुण्डरदेही: बालोद जिले के थाना गुण्डरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 24 P 6193) बरामद कर ली है।
अस्पताल परिसर से पार की थी बाइक
प्रार्थी कीर्तन लाल साहू, निवासी ग्राम खुटेरी (रंग), थाना गुण्डरदेही ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही परिसर में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
जांच के दौरान थाना गुण्डरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पतासाजी की।
कड़ी पूछताछ के दौरान संदेही देवराज उर्फ देवा कोसरे (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम हिरुखपरी (थाना रनचिरई, जिला बालोद) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन, एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
कार्तिक व सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:
- थाना गुण्डरदेही: निरीक्षक रवि पाण्डेय, PSI आसमा कुर्रे, धनेश्वर कंवर, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक जगदीश बाघमार, पंकज ताराम, विकास साहू, यशवंत देशमुख।
- साइबर सेल: सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, राहुल मनहरे।

