Skip to main content

Balod Times

डौंडीलोहारा एवं संजारी स्वास्थ्य केंद्र को मिले 9 नए डॉक्टर, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा की पहल लाई रंग

बालोद टाइम्स

​डौंडीलोहारा। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा की लगातार पहल और सक्रियता के चलते डौंडीलोहारा विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में 9 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए कुसुम शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

​इन केंद्रों में हुई चिकित्सकों की पदस्थापना

​शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डौंडीलोहारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) संजारी में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है:

  • ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा: डॉ. टीकम साहू, डॉ. आकांक्षा अजगल्ले, डॉ. दीक्षा धुरंधर, डॉ. अनिमेश चंद्राकर, डॉ. सौरव जागीर, डॉ. आयुष मरढ़िया, डॉ. शशांक तेलासी एवं डॉ. तुषार साहू (NHM)।
  • ​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजारी: डॉ. प्रांजली ध्रुवे।

​स्वास्थ्य मंत्री से की थी सीधी मांग

​गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और रिक्त पदों की समस्या को लेकर कुसुम शर्मा लगातार मुखर रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से व्यक्तिगत मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया था और शीघ्र पदपूर्ति का आग्रह किया था। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बालोद को भी ज्ञापन सौंपकर डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग रखी गई थी।

​”अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएं”

​नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुसुम शर्मा ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र ही आम जनता के इलाज का मुख्य सहारा होते हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर इलाज सुलभ होगा। जनहित के मुद्दों के समाधान तक प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

​उन्होंने नए डॉक्टरों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और सेवाभाव से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

​डॉक्टरों की पदस्थापना से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और लोगों ने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!