Balod Times

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का पदभारग्रहण समारोह राजीव भवन बालोद में संपन्न

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत नियुक्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के पदभारग्रहण समारोह का आयोजन बालोद स्थित राजीव भवन में गरिमामय वातावरण में किया गया।

समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद (ग्रामीण) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिन्हा एवं बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अंचल प्रकाश साहू ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर श्री चंद्रेश हिरवानी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री अनिल यादव कार्यरत थे।

कार्यक्रम के दौरान शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पद्मनी नन्नू साहू का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

विधायक का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनते हुए उनका सम्मान किया जाए और सुझावों को अमल में लाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

जिलाध्यक्ष का उद्बोधन

जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने अपने उद्बोधन में अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बालोद का कांग्रेस परिवार कर्तव्यनिष्ठ एवं सरल स्वभाव का है, जो पार्टी के निर्देशों के अनुरूप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।

नवनियुक्त अध्यक्षों की प्रतिक्रिया

नवनियुक्त अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व सहित समस्त कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री विकास चोपड़ा द्वारा किया गया।

उपस्थिति

समारोह में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, धीरज उपाध्याय, रोहित सागर, प्रेमलाल ग्वालवंशी, सतीश यादव, गोपी हिरवानी, हेमंत यादव, धर्मेन्द्र रामटेके, जनार्दन निषाद, प्रशांत बोकडे, विनोद बंटी शर्मा, रामू मांडवी, विवेक पाण्डेय, कमल निषाद, दाउद खान, अश्वनी गौतम, सुमीत शर्मा, अवधेश सिंह, खेम राजपुरिया, अनिल चैनानी, रूपेश यादव, चंद्रहास यादव, गजेंद्र ठाकुर, पीलू राम साहू, भूषण लाल श्रीवास्तव, मुरारी लाल सुख्टेल, भागवंती देवी चंद्राकर, रीता सोनी, किरण साहू, उमा पटेल, कुंती गोरे, लता कोर्राम, आकाश साहू, साजन पटेल, मृत्युंजय सिन्हा, विक्की तिगला, अनिश खान, शादाब खान, तेमन साहू, दिनेश्वर साहू, योगेश साहू, बसंत साहू, श्यामाबाई मार्कंडेय, देवकुंवर कोसमा, पूर्णिमा आमले, दुष्यंत साहू, मोहनीश पारकर, निर्मला बंजारे, रश्मि दुबे, भगवती सोनकर, योगेश्वरी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!