बालोद। प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, बालोद के व्याख्याता एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नेमसिंह साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी तक ग्राम–दूधली, जिला–बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महाआयोजन की सफलता में डीओसी स्काउट नेमसिंह साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बीते तीन महीनों से जंबूरी स्थल के निरीक्षण, इंजीनियर सर्वे, चौहद्दी चिन्हांकन, भूमिपूजन, निर्माण कार्य, आयोजन तथा समापन तक प्रत्येक चरण में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इसके साथ ही उन्होंने बीएसजी इवेंट्स पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया, विजिटर्स पास, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी इस समर्पित सेवा के लिए राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेन्द्र साहू द्वारा प्रतीक चिन्ह, ट्रैक सूट आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस जंबूरी में बालोद जिले से रोवर्स, रेंजर्स, सर्विस, प्रभारी स्काउटर–गाइडर सहित कुल 512 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज कराई।
सम्मान समारोह में राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, राज्य आयुक्त गाइड सीमा साहू, संयुक्त सचिव बीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त द्वय अमित क्षत्रिय एवं जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त द्वय पूनम साहू एवं सरिता पाण्डे, जिला सचिव के.एल. गजेन्द्र, जिला प्रभारी भुवन सिन्हा, मधुमाला कौशल, डीओसी गाइड प्रेमलता चंद्राकर, कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया सहित जिले के सक्रिय स्काउटर–गाइडर उपस्थित रहे।
यह सम्मान प्राप्त होने पर संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार साहू, समस्त शाला स्टाफ एवं पदाधिकारियों ने हर्ष और गौरव व्यक्त किया।

