Balod Times

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आतिशबाजी व रैली के साथ बांटी मिठाइयाँ

Balod – आज नितिन नवीन जी की घोषणा के पश्चात अटल परिसर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर उत्साह प्रकट किया।

तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों में रैली निकाली गई, जहाँ आमजन को मिठाइयाँ खिलाई गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रमुख नेताओं ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय बताया, क्योंकि जिनके नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े गए और जीत हासिल हुई, वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रहे हैं—ऐसे में उनका यह दायित्व संभालना हम सभी के लिए सुखद अवसर है।

उपस्थित प्रमुख नेता व पदाधिकारी:

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत पवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री अमित चोपड़ा, भाजपा जिला पदाधिकारी श्री राकेश यादव, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती निशा योगी, श्री कमल पनपलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अकबर तिगाला, मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र सोनवानी, श्रीमती हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री समीर खान, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लोकेश श्रीवास्तव, श्री सुरेश निर्मलकर सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!