Balod Times

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी में शिव जायसवाल बने जिला मीडिया प्रभारी

संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्ति, अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने जारी किया नियुक्ति पत्र

बालोद। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के पश्चात श्री शिव जायसवाल को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने 04 मार्च 2026 को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए शिव जायसवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को उम्मीद है कि शिव जायसवाल अपनी सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!