बालोद।
जिला युवा कांग्रेस के आदेशानुसार एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में सोमवार 29 दिसंबर 2025 को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झलमला बस चौक में चक्का-जाम एवं नाकेबंदी की जाएगी। यह आंदोलन जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस ने बताया कि भाजपा सरकार के कुशासन से आम जनता, किसान, युवा और शोषित वर्ग गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जिले के प्रमुख मार्ग झलमला चौक में शांतिपूर्ण चक्का-जाम किया जाएगा।
प्रमुख मांगें
- अरावली पर्वत को बचाने की मांग
- छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन की सुरक्ष
- किसानों को धान खरीदी एवं समर्थन मूल्य बोनस एक साथ देने की मांग
- उन्नाव रेप केस में आरोपी कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग
मुख्य अतिथि एवं उपस्थिति
- अनिला भेड़िया — विधायक एवं पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
- संगीता सिन्हा — विधायक
- कुँवर सिंह निषाद — विधायक
- भैया राम सिन्हा — पूर्व विधायक
युवा कांग्रेस की अपील
- बालोद जिला युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष, युवा जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, युवा पार्षद, युवा सरपंच-पंच, पूर्व राजीव युवा मितान अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेसजन इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

