बालोद। भगवान महावीर के आदर्शों अहिंसा, सत्य और करुणा को समर्पित पावन पर्व महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य बनाने हेतु जैन श्री संघ बालोद की कार्यकारिणी बैठक हाल ही में जैन श्री संघ कार्यालय महावीर भवन में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से हरीशचंद सांखला को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष बनने के पश्चात हरीश सांखला ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों व संघ प्रमुखों की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी समिति का गठन किया तथा सदस्यों के बीच अलग-अलग आयोजनों और कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी।
समिति के सदस्यों में मनीष कोठारी, भीकमचंद चौरड़िया, ललित श्रीश्रीमाल, राजेंद्र ललवानी, सुभाष चोपड़ा, चेतन ढेलडिया, अभय ललवानी, मुकेश भंसाली, प्रकाश भंसाली, सुभाष ढेलडिया, संजय ढेलडिया, प्रदीप चौरड़िया (गोलू), विनोद श्रीश्रीमाल, तरुण नाहटा, लक्की लोढ़ा, नीलेश नाहटा, शुभम श्रीश्रीमाल, महावीर बाफना, रवि सांखला, संजय बाघमार, शुभम नाहटा सहित अन्य शामिल किए गए।
वहीं जन्म कल्याणक समिति के मार्गदर्शन हेतु जैन श्री संघ अध्यक्ष ताराचंद सांखला एवं सचिव मांगीलाल ढेलडिया को दायित्व सौंपा गया।
हरीश सांखला के अध्यक्ष बनने व समिति गठन पर संघ संरक्षक खेतमल श्रीश्रीमाल, शंकरलाल श्रीश्रीमाल, भिखमचंद सांखला, गुलाबचंद नाहटा, कंवरलाल रतन बोहरा, मोहनलाल बाघमार, ओमप्रकाश टाटिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, यशवंत जैन, मोहन नाहटा, मनोहर नाहटा, राजेश टाटिया, प्रदीप चोपड़ा, भिखमचंद गोलछा, दानमल जैन, दिलीप गोलछा, धीरेंद्र बाघमार, इंदरचंद ढेलडिया, दिनेश श्रीश्रीमाल, राजू सांखला सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

