बालोद टाइम्स
दल्ली राजहरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (नया बाजार, राजहरा) के प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम में भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘न्योता भोज’ का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 212 विद्यार्थियों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
न्योता भोज के दौरान बच्चों को खीर, पूरी, छोले की सब्जी, दाल फ्राई, चावल और पापड़ परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अत्यंत उत्साह के साथ जन्मदिवस का आनंद लिया।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत एवं विशेष अवसरों पर स्कूली बच्चों के साथ खुशियां बांटना समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देता है। इस प्रकार की पहल समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
आयोजन के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार गोरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष अजय छाजेड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर संयोजक मनन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अंग्रेजी माध्यम प्रभारी साक्षी साहू, भूमिजा सार्वा, दिलप्रीत भाटिया एवं टुमन सिन्हा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक-शिक्षिका वर्ग मौजूद रहा। सभी ने स्वाधीन जैन को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


