Skip to main content

Balod Times

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मुख्यमंत्री साय की सौगात, 68 लाख खातों में पहुंचेगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त,मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी

बालोद टाइम्स

दल्लीराजहरा/बालोद। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को डौंडीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह में 68 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बालोद जिले की 2.45 लाख महिला हितग्राहियों को भी इस किस्त का सीधा लाभ मिलेगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बिहान दीदियों का करेंगे सम्मान

​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय महिला स्वावलंबन, आजीविका और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालोद जिले की बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मंच पर सम्मानित करेंगे।

सुपोषण किट और ‘हर घर मुनगा’ का वितरण

  • सुपोषण किट: कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की माताओं को मुख्यमंत्री द्वारा सुपोषण किट वितरित किया जाएगा।
  • मुनगा पौधा: ‘हर घर मुनगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए समारोह में शामिल महिलाओं को एक-एक मुनगा पौधा भी प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

​समारोह के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, मंच और पार्किंग के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम से पूर्व कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एएसपी चंद्रकांत गवर्ना, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!