Skip to main content

Balod Times

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मिसाल: भगत सिंह रक्तवीर परिवार के संस्थापक दिलीप कौशिक ने 40वीं बार किया ‘ओ पॉजिटिव’ रक्तदान

बालोद टाइम्स 

​बालोद। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भगत सिंह रक्तवीर परिवार बालोद के संस्थापक अध्यक्ष श्री दिलीप कौशिक ने अपना 40वां ‘ओ पॉजिटिव’ (O+) रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उनके इस निरंतर सेवा भाव और समर्पण की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

​जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक से डॉ. श्री अजय साहू, मोहित देवदास, फणीश कुमार, पीयूष कुमार, पोषण कुमार, ऋतु साहू, मेघा सिन्हा, हिना ध्रुव, उर्वशी मेश्राम, कृष्ण कुमार और रवि साहू सहित अन्य गणमान्य जनों ने उपस्थिति दर्ज कराई और श्री कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य का उत्साहवर्धन किया।

​रक्तदान के पश्चात संस्था अध्यक्ष दिलीप कौशिक ने कहा कि “रक्तदान महादान है, और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता।” उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन रक्षा की इस कड़ी को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!