बालोद। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर बालोद जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद आयोजित विचार-संगोष्ठी में छात्र हित, संगठन की भूमिका और कांग्रेस विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।
ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत NSUI का ध्वजारोहण कर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इतिहास और भूमिका पर प्रकाश
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि 9 अप्रैल 1971 को स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा केरल एवं पश्चिम बंगाल के छात्र परिषदों को एकीकृत कर राष्ट्रीय स्तर पर NSUI का गठन किया गया और इसे कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन का दर्जा दिया गया।
उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक NSUI ने स्कूलों और कॉलेजों में छात्र हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी आज प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं।
युवाओं में जोश भरने का आह्वान
बालोद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि NSUI से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को आत्मसात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि NSUI कांग्रेस की नींव है और छात्र उस नींव के मजबूत पत्थर हैं, इसलिए संगठन में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर बालोद शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष कचरु साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री भोजराज साहू, जनपद सदस्य आसिफ गहलोत, NSUI जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल, जिला महासचिव आदित्य दुबे, कार्यक्रम के संयोजक एवं गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष उस्मान रजा, कुलेश्वर तिवारी, अभिषेक, दुर्गेश, नमन, रूपेश, गगन, जतिन ठाकुर, समीर, अमन, हेमंत, रवि साहू सहित भारी संख्या में NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छात्र हित और संगठन मजबूती पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने NSUI को छात्रों की सबसे मजबूत आवाज बताते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा छात्र हित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

