Skip to main content

Balod Times

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर विधायक संगीता सिन्हा ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

बालोद टाइम्स 

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को दी बधाई

बालोद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा तथा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने भिलाई स्थित उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता नाहटा, प्रदेश प्रतिनिधि संजय चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, प्रमोद दुबे एवं हिमांशु लावत्रे सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!