Skip to main content

Balod Times

रेंगाडबरी को मिली 20 लाख के सर्व मंगल भवन की सौगात, ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा का जताया आभार

बालोद टाइम्स 

डौंडीलोहारा। ग्राम रेंगाडबरी के विकास को गति देते हुए सर्व मंगल भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। सौगात मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में विवाह, सामाजिक, धार्मिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस भवन के बनने से गांव की यह बड़ी जरूरत पूरी होगी।

ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन केवल आयोजनों का स्थान नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक एकता और आपसी समन्वय के केंद्र होते हैं। गांवों में अधोसंरचना के विकास से ग्रामीण जीवन आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पाल सिंह यादव, शेखर निषाद, डोमार नायक, सोहन सिंह, महेंद्र निषाद, जयेश जैन, निरंजन पटौदी, संतोष गुप्ता, नीमन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!