Balod Times

सुने मकानों को निशाना बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार , चोरी की ऑटो लेकर करते थे उसी में रेकी, तीन लाख के जेवर बरामद

बालोद – बालोद जिला पुलिस ने एक अंतर्जिला चोर गिरोह को पकड़ा है जो आटो में घूम कर ताला बंद सूने मकानो का रेकी करते थे फिर रात्रि में जाकर चोरी करते थे। ऐसी ही एक चोरी बीते महीने गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबन्द में एक मकान में हुई थी । 26 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ओटेबंद के एक मकान मेे रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा एक प्रार्थी के घर के बाहर लगे बंद ताला को तोड़कर मकान में प्रवेश कर घर में रखे आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गया है। सूचना पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। एसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं एएसपी मोनिका ठाकुर निर्देशन में व एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुण्डरेदही नवीन बोरकर के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही से विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों के बारे में पतासाजी शुरू किया गया। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा फुटेज को प्राप्त कर टीम द्वारा बारीकी से एनालिसिस करने पर संदिग्ध आटो में कुछ व्यक्ति दिखे जो घटना दिनांक समय पर मौजूद थे। जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया, सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम गुण्डरदेही, ओटेबंद, अण्डा, दुर्ग,भिलाई लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर एनालिसिस किया गया। साथ ही तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्य किया गया। टीम द्वारा रात दिन भिलाई के आसपास कैम्प कर संदिग्ध आटो की पहचान करने का प्रयास किया गया। जिसमें आटो का नम्बर प्लेट फर्जी होना पाया गया। अंधेरा के कारण सभी का चेहरा स्पष्ट नही हो पा रहा था। टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रकरण के 3 आरोपियों को चिन्हांकित कर उसे भिलाई से विधिवत गिरफ्तार कर 5 जनवरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी अब्दुल थाना जामुल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, जिसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वांरट जारी होने से अपने मूल निवास स्थान को बदलकर छिप कर फरीद नगर सुपेला मेे रह रहा था। जो साजा जिला बेमेतरा से आटो चोरी कर उसी आटो मे 4 आरोपी दिन में बालोद क्षेत्र मे रेकी करते थे। सूने मकान को टारगेट कर रात्रि में चोरी करते थे। आरोपियों द्वारा अन्य जिलो मे चोरी करना बताया गया है।

 

ये हैं आरोपियों के नाम और पते

1.अब्दुल वहिद उर्फ तलवार पिता अब्दुल हामिद उम्र 43 वर्ष पता गुरूघासीदास नगर जामुल हाल सुपेला इमाम चौक जिला भिलाई जिला दुर्ग।

2.लितेश टण्डन पिता अंकलहा दास उम्र 30 वर्ष पता- शारदा पारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

3.प्रेम शंकर साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष पता शारदा पारा केम्प 2 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

4.पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम पिता स्व. सुबोतो कुमार नंदी उम्र 25 साल पता शारदा पारा कबीर कुटटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

चोरी के ये सामान हुए हैं बरामद

आरोपियो के कब्जे से सोने का छोटा लाकेट 10 नग दाना 03 ग्राम, सोने का बड़ा लाकेट चैन के साथ 16 ग्राम सोने का झुमका, 06 ग्राम जुमला वजनी 25 ग्राम किमती 2 लाख 50 हजार रू, एवं चांदी का पायल 16 नग कुल 380 ग्राम ,चांदी का सिक्का 06 नग कुल कीमती 50 हजार कुल जुमला 3 लाख रूपए। घटना में प्रयुक्त 01 नग कटर, तीन पहिया आटो क्रमांक सीजी 04 एमएस 1464, चोरी के 03 मोटरसायकल भी बरामद किया गया है, जिसकी तस्दीक किया जा रहा है।

कार्रवाई में इस टीम की रही विशेष भूमिका

एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि आत्माराम sx धनेलिया, प्रधान आरक्षक कमलेश रावटे ,दमन वर्मा, विकास साहू, जगदीस बघमार,यंशवत देशमुख, सायबर सेल से प्रभारी सहायक उप निरीक्षिक धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र ,आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, पूरन देवांगन ,गुलझारी साहू का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के खिलाफ इन थानों में भी दर्ज है मामले

प्रेमशंकर साहू का थाना छावनी में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। लिलेश दास टण्डन का थाना ठेलकाडीह राजनांदगांव में चोरी का तथा थाना छावनी में भी चोरी के अपराध में संलिप्त था।, अब्दुल वहीद का कुल 05 प्रकरण थाना जामुल में मारपीट, छेड़छाड़ के मामले में संलिप्त रहा है। पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम का थाना छावनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!