बालोद टाइम्स
दल्ली राजहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान के तहत दल्ली राजहरा स्थित चौपाटी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लंबे समय से उगी झाड़ियों व घास की कटाई की गई और पूरे परिसर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाया गया।

अभियान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों ने खुद झाड़ू थामकर और घास काटकर श्रमदान किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है और स्वच्छता ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में सेवक स्वाधीन जैन ने कहा, “स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की नींव है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास सफाई का संकल्प ले, तो स्वच्छ भारत का सपना जल्द साकार होगा।” उन्होंने आमजनों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
- वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दसोड़े, वरिष्ठ पार्षद सुरेश जायसवाल, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता
- पार्षद संजीव सिंह, आशीष लालवानी, तरुण साहू, वीरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद सोमेश जायसवाल
- व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक मनन गुप्ता, युवा मोर्चा के साहिल सवलकर, अंकित टाटिया, रंजीत गुप्ता, सूरज भारद्वाज, पुनीत पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता।
अभियान के अंत में स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।


