Balod Times

एक तरफ सोसाइटी में धान जाम तो दूसरी तरफ खाली खड़ी है गाड़ियां ,नुकसान में परिवहन संघ

बालोद। जिले में धान खरीदी जा रही है, पर अब तक धान का परिवहन संग्रहण केंद्रों में शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते परिवहन संघ बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। परिवहन संघ से जुड़े हुए लोगों ने बताया कि उनकी ट्रके कई दिनों से खाली खड़ी हुई है। ऐसे में काम न होने से हमें काफी नुकसान हो रहा है। एक ओर जहां सोसाइटी में जाम की स्थिति बन रही है, शासन प्रशासन धान परिवहन शुरू करवाने के लिए अब तक कोई प्रक्रिया ही अपना नहीं रहा है। कई सोसाइटी में 50% से अधिक समितियां की बफर लिमिट से ज्यादा धान स्टॉक हो गया है। जिससे खरीदी प्रभावित हो रही है। पर दूसरी ओर परिवहन ना होने से परिवहन संघ की गाड़ियां खड़ी हुई है। उनके पास कोई काम नहीं है। जिससे परिवहन संघ से जुड़े लोगों को किस्त, पेपर, चालक परिचालक का पेमेंट करने के लिए परेशानी आ रही है। बालोद की गाड़ियां धान, खाद, चावल परिवहन कार्य पर निर्भर है इसलिए ट्रक परिवहन संघ शासन प्रशासन से मांग कर रहा है कि धान का परिवहन चालू की जाए। जिससे सभी को रोजगार मिल सके। एक साइड समिति में धान जाम है तो दूसरी ओर बालोद की गाड़ियां कार्य के इंतजार में खड़ी है। वहीं जिले के चारों धान संग्रहण केंद्र पूरी तरह खाली नजर आ रहे हैं। वहीं टोकन की समस्या से किसान भी जूझ रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में परिवहन ना होने से धान खरीदी बंद होने की स्थिति भी आ सकती है। शासन प्रशासन अभी तक समय रहते परिवहन का इंतजाम नहीं कर पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!