बालोद टाइम्स
बालोद (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को बालोद जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया।
यह प्रदर्शन भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
“लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हो सम्मान”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों के विश्वास और जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति अभद्र व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि राजनीति में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन हर राजनीतिक दल को करना चाहिए। भाजयुमो ने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत देते हुए सार्वजनिक बयानों में संयम और मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे:
भाजयुमो जिला संगठन: जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख व हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री लवन साहू, आशुतोष कौशिक व देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष ढालेंद्र सार्वा।
मीडिया व प्रचार टीम: जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, सह मीडिया प्रभारी यश राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जीत यादव एवं जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख।
मोर्चा व मंडल नेतृत्व: अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, भाजपा मंडल से राकेश बाफना, संतोष कौशिक, प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव, मनीष माधवानी, भूपेंद्र अग्रवाल।
मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी: बालोद मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी, गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष लोकेश देवांगन, बालोद मंडल महामंत्री कमल बजाज व तुषार धीमर, कोषाध्यक्ष वैभव रखेचा, अर्पित दुबे, पुष्कर देशमुख, योगु ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

