Balod Times

जिला अधिवक्ता संघ बालोद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण, वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

बालोद। जिला अधिवक्ता संघ बालोद (छ.ग.) में दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला संरक्षक श्री संतोष पारख, अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, उपाध्यक्ष श्री भेषकुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता बाला शर्मा, सचिव श्री अनिल योगी, सहसचिव श्री सुनील नंदी, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश सिन्हा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव श्री खगेश्वर नंद, ग्रंथपाल मो. रियाजुद्दीन कुरैशी सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

कार्यक्रम के दौरान संघ में 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं का साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरव सम्मान किया गया। सम्मानित अधिवक्ताओं में श्री देवेन्द्र कुमार साहू, श्री बालमुकुंद अग्रवाल, श्री मो. रियाजुद्दीन कुरैशी, श्री यशवंत जैन, श्रीमती अरविंदर कौर संघु तथा श्री पवन कुमार गोयल शामिल रहे, जिन्होंने अपने दीर्घ सेवा काल में न्याय व्यवस्था एवं विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विधि परिषद के सदस्य माननीय श्री बादशाह प्रसाद सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री श्यामलाल नवरत्न ने की। विशेष अतिथि के रूप में कुटुम्ब न्यायालय बालोद के न्यायाधीश माननीय श्री योगेश पारीक सहित छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्री भेषकुमार साहू द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!