Balod Times

नगर विकास को लेकर सख्त हुई नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दल्ली चौक से रेलवे फाटक तक चल रहे रोड डिवाइडर, नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय नपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

इसी क्रम में आगामी गणतंत्र दिवस आयोजन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेडियम जाने वाले मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग की साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से रखे व्यवसायियों के सामान को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। औचक निरीक्षण से कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को जल्द लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!