Balod Times

बालोद में भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, कई युवाओं को संगठन में मिली जिम्मेदारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू द्वारा नई जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला बालोद की नई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ जैन, संजीव मानकर, डोमेन्द्र देशमुख, डाकेश साहू एवं कुलदीप यादव, महामंत्री के रूप में अनुप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला मंत्री के रूप में आयुषीतोष कौशिक, देवेंद्र साहू, धनंजय साहू, एम.एन. श्रीजीत, देवेंद्र सिन्हा एवं लखन साहू, जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष अंकुश कुंजाम, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, सह मीडिया प्रभारी भूपेश साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत चौरड़िया, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू एवं कार्यालय सह मंत्री जीत यादव, जिला प्रशिक्षण प्रमुख कौशल सिन्हा, प्रशिक्षण सहप्रमुख रवि साहू एवं प्यारे निषाद, जिला आईटी सेल प्रभारी भीम साहू तथा सह प्रभारी आदित्य पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासकीय योजना स्वाध्याय प्रमुख तेशांत देशमुख एवं सह प्रमुख छविलाल कोरम, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर एवं सह प्रमुख डुमेन्द्र राव, जिला कन्या शक्ति संयोजिका नम्रता साहू, खेल एवं कला प्रमुख गजेंद्र महल्ला एवं सह प्रमुख सौरभ चौधरी, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख लालवीर राजपूत एवं सह प्रमुख विश्वजीत तिवारी को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।

जिला कार्यसमिति में पार्थ साहू, त्रिलोकी साहू, हर्ष साहू, सुशील अमला, नमन जैन, शैलेन्द्र साहू, सारंग चन्द्राकर, राहुल जैन, दीपक साहू, कुशल जुरेसिया, रजत जैन, मधु देशमुख, मोहित साहू, श्यामसुंदर साहू, नीतिश साहू, सूर्यकांत गजेंद्र, राहुल साहू, दयाराम सिन्हा, गणेश भारती, ताराचंद साहू, देवांश देवांगन, मोपेंद्र साहू, सौम्या साहू, साहिल सांवलकर, ललित साहू, मनोज साहू, उत्सव जैन, टोवेन्द्र साहू, निलाम्बर साहू, चिंदु राजा साहू, प्रवीण सारडा, अनिल कुमार डाहरे, विराट राजपूत, प्रदीप सोनी एवं डीलेंद्र साहू को शामिल किया गया है।

संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। बालोद मंडल से राहुल सोनी, जंगेरा से लोकेश देवांगन, करहीभदर से देवेंद्र ओंटी, गुरुर से लोकेन्द्र हिवानी, सनौद से मितेश साहू, मिर्रीटोला (पुरुर) से अजय साहू, डोंडी लोहारा से हिरेंद्र गायकवाड़, रेंगाडबरी से प्रीतम देशमुख, डोंडी से शिवम दुबे, दल्लीराजहरा से सागर गनीर, गुंडरदेही से नीतिश सोनकर, सिकोसा से आशीष दिल्लिवार, ओटेवंद से तुलसी साहू, अर्जुन्दा से नवीन राजपूत, सुरेगांव से देवेंद्र जोशी, देवरी से फनेश्वर साहू तथा कुसुमकसा से सचिन साहू को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!