Skip to main content

Balod Times

महादेव भवन में सजा सावन का झूला, तीज मिलन में महिलाओं ने बिखेरी उत्सव की रंगत

बालोद टाइम्स 

महिला समन्वय संगठन के आयोजन में गीत-संगीत, झूला और पारंपरिक उल्लास के बीच महिलाओं ने मनाया तीज मिलन

बालोद। महिला समन्वय संगठन जिला बालोद के तत्वावधान में रविवार को महादेव भवन, गंजपारा बालोद में सावन झूला एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई और सावन-तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान महादेव भवन में सावन की पारंपरिक छटा देखने को मिली। महिलाओं ने झूले का आनंद लेने के साथ एक-दूसरे से मिलकर तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में गीत-संगीत और पारंपरिक माहौल ने कार्यक्रम को और भी खुशनुमा बना दिया।

महिला समन्वय संगठन की जिला संयोजिका संगीता देवांगन, नगर अध्यक्ष रोहणी साहू एवं जिला सहसंयोजिका डिम्पल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेलजोल, सामाजिक समन्वय और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मोहिनी देवांगन, ममता यदु, कांति सोनी, ऊषा साहू के अलावा पुष्पा बनपाल, निक्की शर्मा, सीमा चांडक, निशा देवांगन, नविता देवांगन, पार्वती देवांगन, रामेश्वरी देवांगन, रेनू साहू, प्रीति देवांगन, सुमति साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा रोमा साहू, सोनी साहू, कांति साहू, उषा सोनी, तुलसी डोंगरे, चम्पेश्वरी, अरुणा पटेल, प्रीति बाला साहू, आशा पटेल, छवि सार्वा, सरिता, राखी नशीने, सरोज, जयश्री, खेमिन साहू, श्वेता साहू, पुष्पा, सहित संगठन की अन्य महिला सदस्य एवं पदाधिकारी भी आयोजन में शामिल हुईं।

आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सावन के पारंपरिक झूले और तीज मिलन ने महादेव भवन को उत्सव के रंग में रंग दिया। महिलाओं ने मिल-जुलकर पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!