बालोद टाइम्स
बालोंद। छत्तीसगढ़ के बालोंद जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपने ही बच्चों पर क्रूरता और प्रताड़ना ढाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रधान पाठिका शबाना बानो के रूप में हुई है।
पढ़ाई के नाम पर हैवानियत
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों ने अपनी मां के खिलाफ मारपीट और गंभीर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिक्षिका मां ने बच्चों की आंखों में मिर्ची डाल दी और पढ़ाई की बात को लेकर गर्म प्रेस (इस्त्री) से उनके हाथ की कोहनी को दाग दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, भेजा न्यायालय
मासूम बच्चों द्वारा प्रताड़ना की शिकायत मिलने के बाद बालोंद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मामला दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी हुई है।


