Balod Times

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो बालोद का सेवा संकल्प, हितग्राही सम्मान से लेकर गौसेवा तक हुए कार्यक्रम

बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान चलाया गया, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरण किया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं गौशाला में पहुंचकर गौ माता को चारा एवं भोजन अर्पित कर गौसेवा का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर, जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सारडा एवं विराट राजपूत उपस्थित रहे।

साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के अध्यक्ष राहुल सोनी, मंडल महामंत्री कमल बजाज, सन्नी ढीमर, तुषार ढीमर, यश जैन, संतोष जासूजा, ध्रुव, लूमेश साहू, अमित बिसाई, किशन, छोटू, पुष्कर देशमुख, अर्पित दुबे, आदित्य, वेद सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजयुमो शहर मंडल बालोद ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!