Balod Times

पार्षद सुमित शर्मा व कांग्रेस नेताओं ने विद्युत मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन; बिजली कटौती और लो-वोल्टेज सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी

बालोद – शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा। आज नगर पालिका के पार्षदों, नेता प्रतिपक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।…

Read More

बालोद: पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पहुँचे पार्षद सुमित शर्मा के निवास, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा; भतीजे शिवांश के जन्मदिन पर काटा केक

बालोद। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 12 में आज उस वक्त राजनीतिक और पारिवारिक उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) का आत्मीय आगमन युवा पार्षद सुमित शर्मा के निवास पर हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और युवाओं ने उनका गर्मजोशी…

Read More

प्री-मैट्रिक छात्रावास चिखलाकसा में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में—मामले ने पकड़ा तूल

बालोद। नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक शुभम साखरे पर आरोप है कि वे बच्चों के साथ मारपीट करते हैं,उनका गला दबाते और उन्हें अशोभनीय गालियां देते हैं, जिससे छात्रावास का माहौल भय और असुरक्षा में बदल गया है। बच्चों ने…

Read More

बालोद में इंटक कांग्रेस को नया नेतृत्व: सन्नी जायसवाल बने जिला अध्यक्ष, रायपुर में मिला नियुक्ति पत्र

बालोद। जिला इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सन्नी जायसवाल की नियुक्ति की गई है। उन्हें रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसके बाद जिले में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रायपुर में मिला नियुक्ति पत्र पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी एवं बालोद…

Read More

बालोद: गैस की किल्लत और महंगाई पर बरसी कांग्रेस, प्रधानमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध, राजीव भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक संपन्न; विधायकों ने सरकार पर साधा निशाना

बालोद। राजीव भवन बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का आह्वान किया। ​संगठन और टीम वर्क पर जोर ​जिलाध्यक्ष श्री चंद्रेश…

Read More

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में बालोद में अर्धनग्न प्रदर्शन, देखे विडिओ

बालोद। भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में आज बालोद में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने…

Read More

स्टैंप पेपर पर किए वचन निभा रहे पार्षद सुमित शर्मा, कार्यकाल का एक साल पूरा होते ही वार्ड में दिखा विकास का असर

बालोद। नगर के वार्ड क्रमांक 12 में जनसेवा और विकास कार्यों की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। पार्षद सुमित शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर वार्डवासियों के बीच उनके द्वारा चुनाव के समय स्टैंप पेपर पर किए गए वचनों को पूरा करने की पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव…

Read More

गांधी पुण्यतिथि पर भट्टी बंद की मांग, नहीं माने तो ‘रघुपति राघव’ के साथ आंदोलन

बालोद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित कर जिले की सभी शराब भट्टियों को बंद रखने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बालोद ने जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बालोद तहसीलदार को ज्ञापन देकर प्रशासन से तत्काल आदेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन…

Read More

अरावली का खनन माफिया के हाथों में है भविष्य, जिले में डीएमएफ में भी बंदरबाट का आरोप, कांग्रेस ने चर्चित मुद्दों को लेकर किया चक्का जाम

बालोद। सोमवार को जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में अरावली पर्वतमाला को खनिज माफियाओं के हाथों सौंपे जाने के विरोध और भाजपा सरकार की कुशासन के खिलाफ जनता को हो रही समस्याओं को लेकर झलमला एनएच-930 तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक सड़कजाम किया गया। इस दिवसीय धरना प्रदर्शन और सांकेतिक सड़क जाम…

Read More

भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ युवा कांग्रेस का चक्काजाम, झलमला चौक में होगी नाकेबंदी

बालोद। जिला युवा कांग्रेस के आदेशानुसार एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में सोमवार 29 दिसंबर 2025 को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झलमला बस चौक में चक्का-जाम एवं नाकेबंदी की जाएगी। यह आंदोलन जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने बताया…

Read More
error: Content is protected !!