Skip to main content

Balod Times

बायोगैस को CNG से जोड़ने की मोदी सरकार की पहल से सुधरेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण: राकेश यादव

बालोद टाइम्स  बालोद। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जैविक कचरे एवं गोबर को उपयोगी संसाधन में बदलने के लिए शुरू की गई GOBARdhan योजना और Compressed Bio-Gas (CBG) को बढ़ावा देने की नीति देश में स्वच्छ ऊर्जा, ग्रामीण रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है।…

Read More

योग में डढारी की बेटियों ने लहराया परचम, भूमिजा और गीतेश्वरी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

बालोद टाइम्स  गुरूर। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढारी, संकुल केंद्र खुंदनी की छात्राओं ने 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव में आयोजित 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता योग में दुर्ग संभाग…

Read More

स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखा अनुशासन और देशभक्ति का पाठ, 144 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

बालोद टाइम्स  गुंडरदेही (बालोद): भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुंडरदेही के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का सफल आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा में किया गया। 7 से 8 अगस्त तक चले इस शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर…

Read More

पुल निर्माण में देरी से बरही का संपर्क टूटा, दूसरी बार निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक संगीता सिन्हा

बालोद टाइम्स  बालोद। वनांचल क्षेत्र के ग्राम बरही में DMF (जिला खनिज न्यास) मद से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पुल निर्माण कार्य में देरी के चलते ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के कारण गांव का संपर्क कट चुका है, जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज…

Read More

पुरूर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान: बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन की सख्त नजर

बालोद टाइम्स  बालोद। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने गुरूर विकासखंड के ग्राम पुरूर में विशेष जागरूकता व बाल संरक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल सक्षम नीति 2022…

Read More

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विरासत उपेक्षा का शिकार: राष्ट्रीय पर्व पर ही संवरता है सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, फिर पूरे साल बदहाली

बालोद टाइम्स  ​खिलाड़ियों के भविष्य के लिए दान की गई थी जमीन, आज रखरखाव के अभाव और गैर-खेल आयोजनों से खो रही पहचान ​बालोद। आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में बना बालोद जिले का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान—सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम—आज अपनी बदहाली…

Read More

सीबीजी पॉलिसी 2026 से छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का अग्रणी राज्य: यशवंत जैन

बालोद टाइम्स  बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में कम्प्रेस्ड बायो-गैस (CBG) पॉलिसी 2026 को कैबिनेट में दी गई मंजूरी का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने इस नीति को राज्य के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूरी प्रदेश सरकार को बधाई दी है।…

Read More

45 करोड़ का निवेश और ‘ब्लैक मनी’ को असली नोट बनाने का झांसा: बालोद के कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं नागपुर से गिरफ्तार

बालोद टाइम्स  रायपुर/बालोद: छत्तीसगढ़ में एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। उद्योगपति को शिकार बनाया: साBaseline रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के डायरेक्टर से 45 करोड़ का निवेश दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ रुपये ऐंठे। ‘केमिकल’ का जादू: काले कागज पर केमिकल डालकर असली नोट बनाने का दिखाया था लाइव डेमो। पुलिस कार्रवाई:…

Read More

युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने बालोद के नए SP IPS गंगाराम चौहान से की सौजन्य मुलाकात, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने सौंपा ज्ञापन

बालोद टाइम्स बालोद। बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत (वाला) बोकडे ने बालोद जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) IPS श्री गंगाराम चौहान से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।…

Read More

बालोद पुलिस की अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई: 2.13 लाख रुपये का माल जब्त, मचा हड़कंप

बालोद टाइम्स  बालोद। बालोद पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 2,13,000 रुपये मूल्य का अवैध सामान जब्त किया है। पुलिस की इस दबिश के बाद से क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का धंधा चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई पुलिस…

Read More
error: Content is protected !!